ACCIDENT NEWS : ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर, मासूम की मौत
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेज रफ़्तार ट्रक ने एक मासूम की जान ले ली है। स्कूल से माँ के साथ घर जा रहा मासूम को तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी।
हादसे के बाद गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर 13 वर्षीय छात्र विपुल सोनी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही मीनाक्षी सोनी का इलाज जारी है। सड़क हादसे की जानकारी लगते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को जप्त कर लिया गया, आगे की कार्यवाही कर रहे है।




