Accident News : अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर एक की मौत , वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविकांत यादव पिता महंगुराम यादव 38 साल गोपियापारा अशोक पहलवान गली पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती निवासी ने थाने में 12 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी को पुलिस चौकी सिलतरा से फोन आया कि आपके चाचा योगेश कुमार का बुधवार को लगभग 2 बजे अज्ञात वाहन के द्वारा सिलतरा ओवरब्रिज तेलीनदाई मंदिर के पास सिलतरा में एक्सीडेंट कर दिया है और भाग गया है।
जिसको इलाज हेतु 108 एंबुलेंस से सीएचसी धरसीवा भेजा गया था जहां डक्टर के द्वारा चेक करने पश्चात आपके चाचा योगेश कुमार यादव को मृत घोषित कर दिए हैं उक्त घटना की सूचना पाकर मैं अपने चाचा श्रवण यादव के साथ सीएचसी धरसीवा जाकर देखा तो मेरे चाचा योगेश यादव अस्पताली स्ट्रेचर में चीत अवस्था में पड़े थे जिसकी मृत्यु हो चुकी थी।




