CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Accident : दो बाइक आपस में भिड़ी, दो की गई जान...बच्ची सहित तीन घायल

 Accident : दो बाइक आपस में भिड़ी, दो की गई जान...बच्ची सहित तीन घायल
Share

  बलरामपुर। जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग भदार के पास दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला, बच्ची सहित चार घायल हो गए। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। बच्ची, महिला सहित तीन लोंगो को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

बता दें कि ग्राम बेलकोना शंकरगढ़ निवासी नरेन्द्र प्रजापति 50 वर्ष व रूपेश पैंकरा 22 वर्ष बाइक में सवार होकर राजपुर से अपने घर वापस लौट रहे थे। वहीं शंकरगढ़ की ओर बेलकोना निवासी रामाधार 45 वर्ष अपनी पत्नी संगीता 40 वष और पुत्री ज्योति 14 वर्ष के साथ बाइक में सवार होकर राजपुर की ओर आ रहे थे। तभी दोनो बाइक में भदार के पास आमने सामने टक्कर हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर नरेंद्र प्रजापति की मौत हो गई वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रामाधार की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिकअप से लाया गया। बीएमओ डॉ रामप्रसाद तिर्की ने रूपेश, संगीता व ज्योति को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया।



Share

Leave a Reply