CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मोदी की गारंटी के अनुसार प्रतिवर्ष 60 लाख लोगों को रामलला के दर्शन करायें : कांग्रेस

मोदी की गारंटी के अनुसार प्रतिवर्ष 60 लाख लोगों को रामलला के दर्शन करायें : कांग्रेस
Share

 रायपुर । राम के नाम पर जनता को ठगने का भाजपा का पुराना शगल है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी में वायदा किया था छत्तीसगढ़ की हर नागरिक को रामलला के दर्शन करायेंगे। मंत्रिमंडल में निर्णय लिया है कि 1 साल में सिर्फ 20 हजार लोगों को दर्शन करायेंगे। इस निर्णय के अनुसार भाजपा की सरकार अपने पूरे कार्यकाल में आने वाले 5 साल में मात्र 1 लाख लोगों को दर्शन करायेगी। छत्तीसगढ़ की पौने 3 करोड़ आबादी है। हर साल 20 हजार के अनुसार पूरी आबादी को रामलला का दर्शन कराने में 1500 साल लगेंगे।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बड़े-बड़े वायदे कर जनता का वोट लेना फिर उनको ठगना भाजपा की पुरानी आदत है। भाजपा ने मोदी की गारंटी के नाम पर जनता से बड़े-बड़े वायदे किये थे। सरकार बनने के बाद उन वायदों से मुकरने के लिये कार्ययोजना बनाई जा रही। महतारी वंदन के नाम पर महिलाओं का वोट हासिल किया, अब महिलाओं को पैसे नहीं दिये, किसानों को धान की कीमत 3100 रू. देने और एकमुश्त भुगतान का वायदा किया था, धान खरीदी का अंतिम दौर आ गया लेकिन अभी तक धान के भुगतान का कोई निर्णय नहीं, 500 रू. सिलेंडर भी भाजपा सरकार भूल गयी, किसानों को 2 लाख कर्जा माफ पर भी मुकर गये।

उन्होंने मांग की है कि प्रतिवर्ष कम से कम 60 लाख लोगों को रामलला दर्शन की योजना बनाई जाये ताकि पांच सालों में सभी लोग दर्शन कर पाये।



Share

Leave a Reply