एलएलपी फर्म के एकाऊंटेंट ने किया 2 करोड़ 12 लाख से अधिक की ठगी,
रायपुर : तेलीबांधा थाना के जोरा स्थित एलएलपी फर्म में काम करने वाला एकाऊंटेंट ने फर्म के पैसे में हेराफेरी कर 2 करोड़ 12 लाख 69342 रूपए का धोखाधड़ी किया है। फर्म मालिक की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील कुमार अग्रवाल महावीर नगर अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर का रहने वाला है। प्रार्थी का जोरा में एलएलपी नाम से एक फर्म है। जहां आरोपी विकास सिंह परिहार एकाऊंटेंट का कार्य करता है।
बताया जाता है कि आरोपी ने अपने कार्य के दौरान 1 जनवरी 2019 से 15 मई 2022 के मध्य फर्म के खाते में हेराफेरी कर 2 करोड़ 12 लाख 69342 रूपए का धोखाधड़ी किया है। आरोपी ने उक्त पैसे को अपने खाते व पत्नी व रिस्तेदारों के खाते में ट्रांसफर किया है। इसकी जानकारी प्रार्थी को तब मिली जब वह केशबुक का मिलान किया। आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत होने के बाद से आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।




