CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भाभी की बहन को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भाभी की बहन को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share

बिलासपुर, जिले के सकरी थाना क्षेत्र में युवती से प्यार करने वाले रायपुर के युवक दो साल पहले दोस्ती की। फिर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब उसने प्रेमिका से ब्रेकअप कर दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। इधर, परेशान युवती ने उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा में रहने वाला युवक दीपक कुमार वस्त्रकार प्राइवेट जॉब करता है। सकरी क्षेत्र में उसकी भाभी का मायका है। इसके चलते उसका यहां आना-जाना रहता था। दो साल पहले उसने अपनी भाभी की 27 वर्षीय बहन से दोस्ती की और फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दीपक उसके साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने युवती से मिलना जुलना बंद कर दिया। इधर, युवक ने दूसरी जगह शादी तय कर ली और 6 फरवरी को सगाई भी कर लिया। महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम ने बताया कि सोमवार को युवती की शिकायत पर केस दर्ज करने से पहले पुलिस ने आरोपी दीपक के गांव तिल्दा नेवरा में दबिश दी। जहां से उसे पकड़ लिया गया। फिर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 



Share

Leave a Reply