पेट्रोल पंप पास से मोबाइल फोन लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर: पेट्रोल पंप में मारपीट कर मोबाईल छीनने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंप में पेट्रोल भरवाने के दौरान आरोपी ने वहां पहले से मौजूद युवकों से गाली गलौच कर मारपीट की और उनका मोबाइल छीनकर भाग गया था। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी मो. हासिम अहमद को गिरफ्तार किया है।
दरअसल मठपुरैना टिकरापारा का रहने वाला मोहम्मद नदीम अपने दोस्त निलेश नायडू के साथ 15 अगस्त को घूमने निकला था। इस दौरान दोनों पेट्रोल डलवाने जय जवान पेट्रोल पंप गए। तभी वहां पहले से मौजूद आरोपी हासिम और उसके साथीयों में बहस चल रही थी।
अचानक हासिम ने निलेश से विवाद कर गाली गलौच की और उसे पीटने लगा। नीलेश के साथ ही नदीम से भी आरोपी ने बहस की और मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान ही मो. हासिम ने नदीम का मोबाईल फोन छीना और भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।




