कार से गाँजा तस्करी कर रहे आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख का गांजा जब्त
धमतरी : आरोपी से एक मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार कीमती 05 लाख 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 87 किग्रा0 कीमती 17 लाख 40 हजार रूपये, एक विवो स्मार्ट फोन कीमती 10 हजार,कुल जुमला कीमती 22 लाख 50हजार जप्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानों में लगातार अवैध शराब, गांजे, अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए की जा रही है लगातार कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर द्वारा कानुन व्यवस्था एवं अपराधो के नियत्रंण की रोकथाम करने समय समय पर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एवं संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रूद्री द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के त्वरित निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी निवेदिता पॉल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जी.सी.पति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रुद्री एवं विशेष टीम द्वारा तत्काल नाकाबंदी कर नहर रोड रूद्री के पास संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार UP 16 AP 2447 को रोककर कार चालक से पुछताछ किया गया कार चालक के द्वारा अपना नाम ध्रुव सिंह जाटव पिता मुशीलाल उम्र 30 वर्ष निवासी मुरैना बार्ड क 047 महाराजा रोड बिजली घर के पीछे जोहराखुर्द थाना सिविल लाईन जिला मुरैना मध्य प्रदेश बताया, जिसके कार की विधिवत तालाशी ली गई तालाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की में रखे 10 पैकेट कुल बजनी 87 कि 0 ग्रा 0 गांजा कीमती 17 लाख 40 हजार रूपये बरामद किया गया ।
बरामद गांजा घटना में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल को जप्त कर आरोपी ध्रुव सिंह जाटव को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना रूद्री में एन0 डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार आरोपी का नाम- ध्रुव सिंह जाटव पिता मुशीलाल उम्र 30 वर्ष निवासी मुरैना वार्ड क 47 महाराजा रोड बिजली घर के पीछे जोहराखुर्द थाना सिविल लाईन जिला मुरैना मध्य प्रदेश। जप्ती सामान-:01 मारूती कंपनी की स्वीफ्ट डिजायर कार UP 16 AP 2447 कीमती 05 लाख 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 87 कि 0 ग्रा 0 कीमती 17 लाख 40 हजार रूपये,एक विवो कंपनी स्मार्ट फोन कीमती जुमला 10 हजार । कुल जुमला कीमती 22 लाख 50 हजार। सम्पुर्ण कार्यवाही में रूद्री थाना प्रभारी विनय कुमार पम्मार सउनि 0 प्रदीप सिंह, प्रधान आर 0 उत्तम साहू, आर0कुलदीप सिंह, आर.योगेश साहू, आर.शक्ति सोरी ,आर.विनोद मरकाम, आर.पंकज प्रधान, आर. जितेंद्र ठाकुर, महेश्वर ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही ।




