बड़ी खबर रायपुर: एटीएम मशीन में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ़्तार
खरोरा। एटीएम मशीन में तोड़ फोड़ करने वाले आरोपी को खरोरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जुलाई की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने थाना ख़रोरा अंतर्गत ग्राम भैंसा में स्तिथ बीटीआई इंडिया-1 एटीएम में चोरी की नीयत से तोड़-फोड़ की थी। इसकी शिकायत एटीएम के सीनियर सर्विस प्रोवाईडर शुभम महावर ने खरोरा थाना में की थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 289/21 धारा 457,380, 511 भादवी तहत अपराध पंजिबद्ध किया गया व आरोपी की तलाश में ख़रोरा पुलिस जुट गई। मामले में संलिप्त आरोपी विजय कुमार पिता दशरु राम यादव आयु 24 वर्ष निवासी ग्राम भैंसा को आज गिरफ़्तार करने में सफलता मिली है जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है।




