CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सोशल मीडिया में वीडियो डालकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त

सोशल मीडिया में वीडियो डालकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर में गुंडे-बदमाशों के हौसले बुलंद है। कानून से बेख़ौफ़ होकर अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर बदमाश दहशत फ़ैलाने का काम कर रहे हैं। एक ऐसे ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वीडियो जारी कर दहशत फ़ैलाने का काम कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में लक्ष्मण दीप नामक युवक द्वारा अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए अपने पास रखें कट्टा एवं जिंदा कारतूस को दिखाते हुए अपने आईडी से लाईव वीडियो प्रसारित कर दशहत फैलाया जा रहा था।

इस मामले को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट गिरीश तिवारी को लक्ष्मण दीप की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा लक्ष्मण दीप की पतासाजी करते हुए उसे गुढ़ियारी क्षेत्र से पकड़ कर उसके कब्जे से 01 नग कट्टा एवं 02 नग जिंदा कारतूस जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपी लक्ष्मण दीप द्वारा कट्टा एवं जिंदा कारतूस को मध्य प्रदेश सतना के 02 व्यक्तियों से बिलासपुर में लेना बताया गया है। आरोपी लक्ष्मण दीप को गफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।



Share

Leave a Reply