घर में घुसकर जोर-जबरदस्ती करने वाला आरोपी जेल दाखिल हुआ, जाने कहा की है ये खबर
रायपुर | शहर के धरमपुरा इलाके में रहने वाली एक महिला ने उसी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति पर पर उसके घर में घुसकर जोर जबरदस्ती करने का मामला कोतवाली थाना में दर्ज कराया है। देवी प्रसाद पटनायक नामक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर आज रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है।
कोतवाली के थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धरमपुरा नंबर दो में अपने बच्चों के साथ रहने वाली पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि कल उसी कॉलोनी में रहने वाले देवी प्रसाद पटनायक नामक व्यक्ति उनके घर में अचानक आ घुसा और उनसे जोर जबस्ती करने लगा। इस दौरान बीच बचाव करने आए पीडि़ता के बच्चे से भी आरोपी देवी प्रसाद पटनायक ने मारपीट की। जिसके बाद जैसे-तैसे महिला बाहर निकलकर आरोपी को कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके विरूध्द धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है।




