CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

स्कूल में एसिड अटैक : 11वी के छात्र ने दूसरे छात्र पर एसिड फेंककर किया घातक हमला, बुरी तरह झुलसा छात्र, पूरा मामला जान रह जाएंगे दंग…

स्कूल में एसिड अटैक : 11वी के छात्र ने दूसरे छात्र पर एसिड फेंककर किया घातक हमला, बुरी तरह झुलसा छात्र, पूरा मामला जान रह जाएंगे दंग…
Share

 बिलासपुर। बिलासपुर के तखतपुर नगर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल से एसिड अटैक का मामला सामने आए है। जहां एक छात्र ने स्कूल में ही पढ़ने वाले दूसरे छात्र पर एसिड डाल दिया। इस घटना में छात्र बुरी तरह झुलस गया। मामले में दोषी छात्र को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक़ घटना बिलासपुर के तखतपुर नगर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र के ऊपर प्रेक्टिकल करते हुए पीठ में एसिड डाल दिया जिससे छात्र को गंभीर स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

कक्षा 11वीं के छात्र ईसा राज के पिता पी बेनेट ने बताया कि उसका बेटा ईसा राज आत्मानंद स्कूल में 11वीं का छात्र है। स्कूल में प्रैक्टिकल चल रहा था प्रेक्टिकल करते हुए वक्त कक्षा 11वीं के ही छात्र अयान अंसारी ने साथी छात्र ईसा राज के पीठ पर एसिड डाल दिया। जिससे वह झुलस गया। बीईओ तखतपुर कामेश्वर बैरागी ने कहा कि बच्चे के ऊपर एसिड डालने की जानकारी अभी प्राप्त हुई है। अभी मीटिंग के कारण बाहर हुं। स्कूल के प्राचार्य से इस विषय में जानकारी ली जा रही है।



Share

Leave a Reply