लॉकडाउन के दौरान जुआ खेल रहे 6 के खिलाफ कार्रवाई, जाने कहा की है यह खबर
महासमुंद। लॉकडाउन का उल्लंघन कर जुआ खेल रहे 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। धारा 144 लागू होने के बावजूद रविवार अपरान्ह साढ़े 4 बजे बसना के वार्ड 2 में जुआ फड़ चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 6 जुआरियों को पकड़ा। इनमें टिकरापारा निवासी बरातू निषाद (52), नायकपारा निवासी जैजेराम साहू (49), वार्ड 8 निवासी मनीष दास (37), वार्ड 13 निवासी मदन अग्रवाल (62), वार्ड 3 निवासी सोहन सिंग (46) और वार्ड 1 निवासी श्यामप्यारा मधुकर के कब्जे से नकदी 77 सौ रुपए के अलावा तीन नग बाइक, तीन नग मोबाइल व ताशपत्ती बरामद की। जिन पर धारा 188, 269, 270, जुआ एक्ट 13 के तहत कार्रवाई की।




