BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी, शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी, शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Share

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराध कारीत करने वालों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तार करने निर्देश दिया गया है प्राप्त निर्देश अनुसार रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा कार्यवाही की जा रही है। प्रार्थी इंद्रमोहन सिंगल पिता बैजनाथ सिंगल उम्र 70 वर्ष निवासी अशोका रतन रायपुर ने उनसे शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से फर्जी ऐप इंस्टॉल कराकर, छद्म मुनाफा दिखाकर 31 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट मोवा थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 39/25 धारा 318(4) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई। विवेचना क्रम में अपराध में शामिल आरोपी मज़ाहिर और नीतीश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मज़ाहिर ने मौदहापारा में आदर्श ट्रेडर्स के नाम से फर्जी फर्म बनाकर बंधन बैंक में करंट बैंक अकाउंट खुलवाया था, उक्त बैंक खाता में ठगी की रकम जमा करवाया जाता था। नीतीश शर्मा कमीशन लेकर बैंक खातों में जमा राशि का आहरण करने का कार्य कर्ता था। आरोपी द्वारा प्रयुक्त बैंक खातों के विरुद्ध 22 अलग-अलग थाना, साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी
1 मोहम्मद मज़ाहिर हुसैन पिता मेहंदी हुसैन, उम्र 43 वर्ष पता 16/408 तात्या पारा रायपुर

2 नीतीश शर्मा पिता नंदकिशोर शर्मा उम्र 28 वर्ष जगन्नाथ हार्डवेयर के पास, भगत सिंह वार्ड, दीपका कोरबा 



Share

Leave a Reply