राजधानी पुलिस की कार्यवाई: भारी मात्रा में अवैध गुटखा, तंबाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार
रायपुर। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के चलते कई गतिविधियों में रोक लगा दी है उसमें से ही एक गुटखा पान मसाला जैसे नशीले पदार्थो पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसके बाउजूद कई लोग गुटखा, गुड़ाखु का कालाबाजारी कर रहे है। जिस पर पुलिस की कार्यवाई भी जारी है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर से एक खबर आई है कि एक बोरी गोटखा पान मसाला के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध गुटखा, तंबाकू बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराजबन्ध तालाब टेडगी मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने एक्टिवा क्रमांक CG 04.LH.9335 में अवैध रूप से पान मसाला गुटखा बोरा में भरकर महाराज बनतालाब की तरफ से ले जा रहा है। जिस पर पुलिस की टीम ने एक्शन लेते हुए एक्टिवा वाहन वाले व्यक्ति को जाते देखकर रोका उनसे पूछताछ किया गया तो वह अपना नाम श्यामल शाह पिता संतोष शाह बताया उनके पास रखे बोरी को चेक करने पर अवैध रूप से गुटखा पान मसाला काफी मात्रा में मिला। जिसके बाद पुलिस ने दस्तावेज दिखाने को कहा दस्तावेज नही पाए जाने के बाद उसके पास से अवैध पान राज, तंबाकू वाला गुटखा, पान पराग मसाला, रजनीगंधा पान मसाला, बाबा 120 प्रीमियम तंबाकू पैकेट एवं परिवहन वाहन क्रमांक CG 04 LH 9335 को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 144/20 धारा 188 भादवि 24 कोटपा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।




