CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कृषि विभाग में हुए भ्रष्टाचार मामले में 25 अफसरों पर हुई कार्रवाई, सदन में मंत्री रविंद्र चौबे ने दी जानकारी

कृषि विभाग में हुए भ्रष्टाचार मामले में 25 अफसरों पर हुई कार्रवाई, सदन में मंत्री रविंद्र चौबे ने दी जानकारी
Share

रायपुर: कृषि विभाग में भ्रष्टाचार और अन्य प्रकरणों में अब तक 25 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इसके साथ ही अफसरों की वेतन वृद्धि भी रोकी गई है। यह जानकारी विधानसभा में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दी है।दरअसल छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीजेपी विधायक डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी ने पूछा कि कृषि विभाग के कार्यपालन यंत्री, और अन्य उच्च पदों के अफसरों के खिलाफ ईओडब्ल्यू, एसीबी और अन्य मामलों में कब से जांच चल रही है।इसके जवाब में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि कृषि विभाग के चार अफसरों के खिलाफ ईओडब्ल्यू, दस पर लोक आयोग और 12 के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। डॉ. बांधी ने पूछा कि जिन अफसरों के खिलाफ ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज हैं, वो कहां-कहां पदस्थ हैं? इसके जवाब में कृषि मंत्री ने बताया कि दो अफसर रिटायर हो चुके हैं। एक पूरक सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग का निर्देश हैं कि एक वर्ष की समय सीमा के भीतर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने डॉ. बांधी के सवाल के जवाब में बताया कि अब तक 25 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उनकी वेतन वृद्धि रोकी गई है।



Share

Leave a Reply