CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर तीन होटल संचालकों पर हुई कार्यवाही

 लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर तीन होटल संचालकों पर हुई कार्यवाही
Share

बीजापुर। जिले में लॉकडाउन के दौरान जिला मुख्यालय बीजापुर में नियमों का उल्लंघन कर होटल संचालन करने के चलते जायसवाल होटल एवं लॉज तथा होटल के समीप में संचालित एक अन्य होटल के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। जायसवाल होटल से 10 हजार रूपए तथा समीपस्थ स्थित अन्य होटल से दो हजार रूपए अर्थदण्ड वसूला गया। 

सीएमओ पवन मेरिया ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर होटल संचालन करने की शिकायत मिलने पर तहसीलदार बीजापुर टीपी साहू, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एहसान तिग्गा, नगर निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज सहित पुलिस बल एवं नगर पालिका के अमले के द्वारा संयुक्त रूप से जायसवाल होटल एवं लॉज मेन रोड बीजापुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान होटल में 04 व्यक्तियों को इन हाउस डायनिंग सेवा के जरिये नास्ता परोसा जा रहा था। इसके साथ ही समीपस्थ संचालित एक अन्य छोटे होटल में भी नास्ता परोसे जाते पाया गया। उक्त दोनों होटलों को लॉकडाउन के नियमों तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन करने के कारण कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड वसूलने सहित ऐसी पुनरावृत्ति नहीं करने की चेतावनी दी गयी है। वहीं भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर फार्म का पंजीयन निरस्त कर प्रतिष्ठान को सील करने की चेतावनी दी गयी है। सीएमओ श्री मेरिया ने बताया कि नगर में लॉकडाउन के नियमों का परिपालन कराये जाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव करने के लिए सर्तकता बरतने की समझाईश दी जा रही है। 


Share

Leave a Reply