CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आम हो या खास कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : एसपी संतोष सिंह

आम हो या खास कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : एसपी संतोष सिंह
Share

खरसिया। तेजी से फैल रही कोरोना महामारी को भी लोग हल्के में ले रहे हैं। वहीं पुलिस ने पूरी मुस्तैदी के साथ संक्रमण की चैन तोड़ने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान बेवजह बाहर घूम रहे 126 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई। वहीं लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।


बता दें पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर खरसिया पुलिस प्रशासन ने कार्रवाईयां तेज कर दी हैं। ऐसे में नियमों की अनदेखी करने वाले हर किसी पर कार्रवाई कर यह संदेश दिया जा रहा है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह आम हो या खास। प्रदेश में संक्रमण की स्थिति बेकाबू होती जा रही है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखें, ताकि आपके परिवार सहित देश-प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखा जा सके।


एसपी संतोष सिंह ने सड़कों पर घूमने वाले हर किसी से पूछताछ कर परमिटेड पर्सन तथा इमरजेंसी में बाजार आने वालों के अलावा हर किसी पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में एसडीओपी पीम्ताबर पटेल की टीम भोर से देर रात तक गली मोहल्लों और नगर के प्रवेश द्वार पर डटी देखी जा रही है। वहीं पुलिस जवानों ने चौबिसों घंटे चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।



Share

Leave a Reply