घर के सामने वाक कर रही युवती का मोबाईल छीनकर एक्टीवा सवार फरार, मामला दर्ज
रायपुर | घर के सामने पड़ोसी महिला के साथ वॉक करते समय मोबाईल छपटकर एक्टीवा सवार युवक फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। तेलीबांधा निवासी कशीष मेघानी आयु 19 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया अपना निर्माणधीन मकान देखने रात गई थी वापस आते समय पड़ोसी आंचल आहुजा के साथ घर के बाहर टहल रही थी तभी एक्टीवा सवार दो युवक अचानक वीवो कंपनी वाई 95 कीमत 9 हजार रुपये का मोबाईल झपटकर फरार हो गये। जिसके बाद पीडि़ता ने कुछ दूर तक आरोपियों का स्कूटी से पीछा किया लेकिन वे पंडरी बस स्टैण्ड की ओर भाग गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




