रायपुर में एक्टिवा वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिफ्तार
रायपुर। ख़रोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्टिवा बाइक चोरी होने की घटना सामने आया हैं। जिसमें वाहन मालिक मानिष साहू निवासी केशला चौक से रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30 मई को उसके घर के सामने रखे एक्टिवा वाहन क्रमांक cg 04 lr 8662 को को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। मानिष साहू की रिपोर्ट पर खरोरा थाना में अपराध क्रमांक 213/21 धारा 379 भादवी तहत पंजिबद्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने टीम का गठन कर अज्ञात चोर की पतासाजी प्रारम्भ करते हुए पुलिस मुखबिरों को सक्रिय किया गया। त्वरित हुई कार्यवाही से ख़रोरा पुलिस को सफलता मिली व चोरी किए गए वाहन को लेखराम कन्नौजे पिता जगतराम निवासी ग्राम अमेरि थाना मंदिर हसौद से बरामद किया गया। आरोपी को आज माननिय न्यायालय पेश किया जा रहा है।




