अभिनेता दिलीप कुमार का जाना यानी हिन्दुस्तानी सिनेमा का एक युग चला गया- भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जाना याना हिन्दुस्तानी सिनेमा का एक युग चला गया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दिलीप कुमार साहब का जाना एक अनंतकाल तक के लिए ऐसा खाली स्थान है जो कभी न भरा जा सकेगा। देश और सिनेमा उनका सदैव ऋणी रहेगा।




