BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी हुई कोरोना पॉजिटीव

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी हुई कोरोना पॉजिटीव
Share

बॉलिवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कोरोना पॉजिटीव पाई गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना हैदराबाद में एक वेब सीरिज की शूटिंग कर रही थीं, जब वह थोड़ा अस्वस्थ महसूस करने लगी थीं. जल्द ही उन्हें टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें COVID-19 पॉजिटिव पाया गया.


बता दें अगस्त में तमन्ना के पिता संतोष भाटिया और मां रजनी भाटिया की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी. तमन्ना ने पोस्ट में बताया कि उनके माता-पिता में कोरोना से जुड़े लक्षण दिख रहे थे और जब टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकले.


तमन्ना जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कबीर दुहन सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं.


गौरतलब है कि अब तक कई फिल्म स्टार्स कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, एश्वर्या राय बच्चन से लेकर मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, आफताब शिवदासानी, जेनेलिया डिसूजा सहित कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

 



Share

Leave a Reply