BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शराब अधिक पीने से नशेड़ी की हुई मौत, अब परिजन कर रहे है शराब दुकाने बन्द करने की मांग

शराब अधिक पीने से नशेड़ी की हुई मौत, अब परिजन कर रहे है शराब दुकाने बन्द करने की मांग
Share

रायपुर। एक अरसे बाद मिलने लगी शराब ने आखिर एक जान ले ही ली। लंबे समय से शराब की अनुपलब्धता के कारण शराब छोड़ चुके राजेंद्र नगर के व्यापारी जीवन नागवानी शराब पीना छोड़ चुके थे। और जैसे ही शराब दुकानें खुली उन्होंने जमकर शराब पी और शराब पीकर जो सोए तो फिर दोबारा उठ नहीं पाए। घर वाले सोचते रह गए कि शायद वे सोए हुए हैं। पर घर वालों को क्या पता था कि वे हमेशा के लिए सो गए है। काफी देर तक जब वे नहीं उठे तो परिवार वालों ने उन्हें उठाया तब पता चला की उनकी हालत खराब है। परिवार वाले तत्काल उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब परिवार वाले सरकार से शराब दुकानों को बंद करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने तो अपने परिवार का सदस्य खो दिया है लेकिन वे नहीं चाहते किसी और परिवार को इस दुख को झेलना पड़े। इसलिए शराब की दुकानें तत्काल बंद करने का फैसला सरकार ले और लोगों को उनकी तरह दुखी होने से बचाए ।


Share

Leave a Reply