रेमेडिसिविर की आपूर्ति के लिए इन्हें दिया गया नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार
रायपुर। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए अत्यावश्यक रेमेडिसिविर दवाई की आपूर्ति और राज्य के भीतर वितरण व स्वास्थ्य विभाग तथा जिला कलेक्टरों के साथ समन्वय, मुंबई तथा हैदराबाद के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय करने हिम शिखर गुप्ता, भा.प्र.से. (2007) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ राज्य नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हिम शिखर गुप्ता अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य अधिकारियों तथा जिला प्रशासन से समन्वय कर कार्य का संपादन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।




