मस्जिद-मदरसा में प्रशासन और पुलिस टीम ने की जाँच पड़ताल, पढ़े ये खबर
कोरबा। कटघोरा में जामा मस्जिद में ठहरे जमातियों में शामिल किशोर के कोरोना संक्रमित होने के बाद वहां लोगों में संक्रमण होने पर प्रशासन-पुलिस गंभीर हो गया है। मंगलवार को मस्जिद व मदरसा में नमाज अदा करने के लिए लोगों के आने की सूचना मिलने पर कुसमुंडा क्षेत्र में नायब तहसीलदार पंचराम सलाम, निगम जोन कमिश्नर उरांव, कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के साथ प्रशासन.पुलिस की टीम ने मस्जिद-मदरसा पहुंचकर जांच-पडताल की। साथ ही शासन के नियम-निर्देशों का पालन करने तथा मदरसे में सामान्य स्थिति के दौरान आने-जाने व नमाज अदा करने वालों की सूची कुसमुंडा थाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।




