प्रदेश में फिर प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला....
रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी में प्रदेश के कुल 6 आईएएस अधिकारियों का नाम शामिल है। 2006 बैच के आईएएस अंकित आनंद का कद और बढ़ गया है। उन्हें बिजली विभाग के सचिव और बिजली कंपनियों के अध्यक्ष के साथ सीएम सचिवालय में सचिव बनाया गया है। वहीं गरियाबंद जिले के कलेक्टर नम्रता गांधी को मंत्रालय बुलाया गया। उनके स्थान पर अब प्रभात मलिक को गरियाबंद जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी.#Transfers #IASTransfer#Transferbreaking #Chhattisgarh #BreakingNews #BREAKING pic.twitter.com/9HIueR1Pfw
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 31, 2022




