छग बोर्ड के मूल्यांकन शुरू नहीं होने से दाखिला में भी होगी देरी, जाने पूरी खबर
जगदलपुर। कोरोना वायरस की लॉक डाउन के चलते छग बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं के मूल्यांकन का कार्य शुरू नहीं हुए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और कॉलेज के दाखिला में भी इस बार एक महिने की देरी के बाद भी मूल्यांकन शुरू नही होने से बोर्ड के नतीजों की घोषणा में काफी देरी की संभावना व्यक्त की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छग बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं के जिन विषयों की परीक्षा हो चुकी है, उनकी उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं और वर्क फ्रॉम होम के तहत मूल्यांकनकर्ताओं के घरों तक उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने का दावा सरकार ने जरूर किया था, लेकिन इस पर काम ही शुरू नहीं हो सका है। साढ़े 4 सौ मूल्यांकनकर्ताओं तक उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाना आसान नही है। पिछले साल 2018-19 में जहां 23 मार्च से मूल्यांकन शुरू कर दिया गया था। वहीं 20 अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा करने के बाद 9 मई को 12वीं और 10 मई को 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई।
जिला शिक्षा अधिकारी बालाराम घ्रुव ने बताया कि कोरोना वायरस की लॉक डाउन के चलते मूल्यांकन शुरू नही हुए है। उत्तर पुस्तिकाएं यहां पहुंच चुकी हैं, जैसे ही शिक्षा विभाग का आदेश आएगा, मूल्यांकन शुरू किया जाएगा।




