महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
रायपुर: बिलासपुर से रायपुर आते समय महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा की कार को ट्रक के टक्कर मार दी। हादसे के समय महाधिवक्ता दूसरी कार में सवार थे। घटना में कार में सवार स्टाफ बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट के महाधिवक्ता वर्मा शुक्रवार की सुबह अपनी निजी कार से रायपुर जा रहे थे। वहीं पीछे उनके शासकीय वाहन में स्टाफ व चालक पीछे आ रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे सिलतरा स्थित आइकान सिटी के पास छड़ से लदे एक ट्रक ने ओवरटेक करते समय शासकीय कार को डेस मार दिया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई।




