नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

डेढ़ माह के लंबे अंतराल के बाद कल से खुलेगा राजधानी का पंडरी कपड़ा मार्केट, जाने कितने बजे तक दुकान खोलने की मिली अनुमति

डेढ़ माह के लंबे अंतराल के बाद कल से खुलेगा राजधानी का पंडरी कपड़ा मार्केट, जाने कितने बजे तक दुकान खोलने की मिली अनुमति
Share

रायपुर | राज्य के सबसे बड़े कपड़ा बाजार महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट-पंडरी के व्यापारी प्रतिष्ठानें (कपड़ा दुकानों)  में डेढ़ माह से पड़े ताले कल सोमवार सुबह से खुल जाएंगे। 

सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन से इसके लिए संभवत: अनुमति भी मिल गई है। लेकिन यह अनुमति सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक के लिए मान्य होगी। बताया जाता है कि महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट पंडरी के अनुसार आईजी वीपी मार्केट, टेक्सटाइल्स मार्केट, न्यू क्लॉथा मार्केट और जय हिन्द मार्केट को भी खोले जाने की अनुमति मिली है। बताया जाता है कि महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट पंडरी राज्य का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार है। इस बाजार से पूरे प्रदेश में तथा अन्य राज्यों में भी रेडिमेड कपड़ों और कपड़ों की अन्य वैराटियों का निर्यात होता है। डेढ़ माह के लंबे लॉकडाउन के चलते यहां का व्यापार-व्यवसाय पूरी तरह से ठप पड़ा था। इससे व्यापारियों को रोजाना लाखों रूपए का नुकसान उठाना पड़ रहा थाा। व्यापारियों के लगातार मांग पर विचार करते हुए अब लॉकडाउन के डेढ़ माह बाद मार्केट को खोले जाने की अनुमति मिलने की सूचना आ रही है। बताया जाता है कि यह अनुमति सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मान्य होगी और इसके बाद व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकानें फिर से बंद करनी होगी। शहर के अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए भी इसी तरह का समय तय कर दिया गया है। इससे आमजनों को काफी सुविधा मिल रही है। यह अनुमति इस माह के शनिवार और रविवार को छोड़कर शेष दिनों में मान्य होगी। 
 


Share

Leave a Reply