CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आखिर खुल ही गए भक्तो के लिए मंदिरों के कपाट, लेकिन इन नियमो का पालन अनिवार्य

आखिर खुल ही गए भक्तो के लिए मंदिरों के कपाट, लेकिन इन नियमो का पालन अनिवार्य
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंदिरों को भक्तो के लिए खोलने की अनुमति दे दी गई है. मंदिरों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी किया है. मंदिर परिसर में केवल बिना लक्षण वाले व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति दी गई है.
आपको बता दे कई समाजसेवी संगठन तथा धर्म प्रेमी लगातार मंदिर खोलने की मांग कर रहे थे, चुकि अभी राजधानी रायपुर में कोरोना का असर कम हुआ है तो प्रशासन ने अनुमति दे दी है.
लेकिन इन शर्तो का पालन अनिवार्य किया गया है-
• प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा
• परिसर में केवल बिना लक्षण वाले व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति दी जाए
• फेस कवर/मास्क का उपयोग करने वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए
• कोविड-19 के निवारक उपायों के बारे में पोस्टर/बैनर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं
• कोविड-19 के निवारक उपायों के बारे में जागकरूकता फैलाने के लिए ऑडियो ओर वीडियो क्लिप को नियमित रूप से चलाया जाना चाहिए.
• आगंतुकों को परिसर में कमशः एक के बाद एक ही प्रवेश दिया जाए
• एक समय में अधिकतम 5 व्यक्तियों की अनुमति रहेगी
देखे आदेश

 

 



Share

Leave a Reply