CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बिलासपुर के बाद अब इस जिले में जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, पढ़े पूरी खबर

 बिलासपुर के बाद अब इस जिले में जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, पढ़े पूरी खबर
Share

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले को हवाई सेवा शुरू होने का वर्षों से इंतजार है, मगर हर बार कुछ कमियां रह जा रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सरगुजा के दरिमा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था और जल्द शुरू होने की बात कही थी, जो अब तक शुरू नहीं हो पाया है। वही आज अंबिकापुर पहुंची केंद्र राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने हवाई सेवा को लेकर अपना बयान दिया है। रेणुका सिंह ने कहा कि इसकी प्रक्रिया चालू है इसके संबंध में विस्तृत चर्चा की गई है। कलेक्टर को इस संबंध में काम करने के लिए कहा गया है।

रेणुका सिंह ने कहा कि यहां प्रदेश सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री हैं कैबिनेट मंत्रियों से भी चर्चा हुई है। रेणुका सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार के मंत्री के रूप में हमारी सरकार से जिस प्रकार की मदद या राशि की जरूरत है उसके लिए मैं तैयार हूं। इस प्रकार से हम सब मिलकर सरगुजा से हवाई यात्रा प्रारंभ करने के लिए विशेष प्रयास करेंगे साथ। रेणुका सिंह को विश्वास भी है कि जल्द ही इसमें सफल होंगे।

बहरहाल अब देखना होगा कि प्रदेश सरकार के मंत्रियों और केंद्र राज्य मंत्री कि यह पहल कब तक पूरी हो पाती है और कब तक दरिमा एयरपोर्ट का निर्माण पूरा हो पाएगा और लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिल सकेगा।
 


Share

Leave a Reply