राजधानी में लॉकडाउन की घोषणा के बाद जमकर कालाबाजारी, कलेक्टर ने गठित की टीम
रायपुर। राजधानी में लॉकडाउन की घोषणा के बाद बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए निकल पड़े है। सब्जी, दूध और किराना की दुकान पर लंबी लाइनें लगी हुई है। यही हाल सब्जी बाजार का भी है। हर तरफ भीड़ नजर आ रही है। वहीं, शहर की प्रमुख बाजार खुलने का लोग इंतजार कर रहे हैं। जरूरी सामान की खरीदारी के लिए शाम तक बाजार में भीड़ उमड़ी रह सकती है। इसी मौका का फायदा उठाकर कई व्यापारी काला बाजारी पर उतर आए है। दैनिक वस्तुओं समेत सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगीं है।
10 दिन के लॉकडाउन के चलते लोगों में सभी प्रकार की खाद्य वस्तुएं और आवश्यक वस्तुओं को खरीदने की होड़ मच गई है। यही कारण है कि दुकानदार कालाबाजारी कर रहे हैं और सभी सामानों को दुगुने दाम पर बेच रहे हैं, जिससे आम आदमी का हाल बेहाल हो रहा है। कालाबाजारी रोकने के लिए रायपुर कलेक्टर एस भारती दासन ने 9 टीम गठित की है। कलेक्टर का कहना है कि कालाबाजारी है और रेटिंग की शिकायत आने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वायड की टीम बनाई गई है। यह टीम आकस्मिक रूप से निरीक्षण कर कार्रवाई करेगी।




