CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कलेक्टरों के बाद अब होगा मुख्यमंत्री लेंगे आईजी-एसपी की बैठक, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

कलेक्टरों के बाद अब होगा मुख्यमंत्री लेंगे आईजी-एसपी की बैठक, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा
Share

रायपुर: गुरुवार को कलेक्टरों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री बघेल आज, शुक्रवार को एसपी और आईजी की एक साथ कॉन्फ्रेंस लेंगे। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा होगी। बैठक में सभी आईजी और एसपी को कड़े निर्देश दिए जा सकते हैं । लगभग 6 घंटे तक चलने वाले मैराथन बैठक में सीएम सभी जिलों के एसपी से वन टू वन चर्चा भी कर सकते हैं।

प्रदेश में इन दिनों क्राइम रेट में बढ़ोतरी हुई हैं जो चिंता का विषय हैं, ऐसे में क्राइम को किस प्रकार रोका जाए इसपर भी चर्चा इस बैठक में होगी। गुरुवार को जिलों के कलेक्टरों की बैठक सीएम ने ली थी। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिया गया था कि काम आप बिना कोई दिक्कत के करें। ऐसे में कयास लगाया जा रहा हैं कि जिलों के एसपी को भी काम करने सीएम फ्री हैंड कर सकते हैं।

बताया जा रहा हैं कि मुख्यमंत्री जिलों के एसपी से अपने-अपने जिलों के क्राइम रिकॉर्ड को बताने के साथ जिले में घटित बड़ी घटना के संबंध में चर्चा भी करेंगे। जिलों में क्राइम को कैसे कम किया जाएं साथ ही अपराधियों पर पुलिस का खौफ कैसे दिखे? इस पर भी चर्चा की जाएगी ।

इस कॉन्फ्रेंस के बाद कई जिलों के एसपी भी बदले जाएंगे। सूत्र बताते है कि कई जिलों के एसपी के परफॉर्मेंस से सरकार भी नाराज हैं। ऐसे में कहा जा रहा हैं कि कई जिलों के पुलिस कप्तान इस बैठक के बाद बदले जाएंगे । जिन जिलों के एसपी को बदलने की चर्चा हैं उनमें बलौदाबाजार, धमतरी,कवर्धा,महासमुंद के साथ कई जिले शामिल हैं।



Share

Leave a Reply