CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सुनवाई के बाद जीपी सिंह के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

सुनवाई के बाद जीपी सिंह के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
Share

बिलासपुर । निलंबितत आईपीएस जीपी सिंह की याचिकाओं पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।
गौरतलब है कि पिछले सुनवाई में जीपी सिंह की दोनो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से केस डायरी तलब की थी। वहीं जीपी सिंह ने जो अंतरिम राहत की मांग को लेकर अपनी पहली याचिका लगाई थी, उस पर कोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया था। आज शासन की ओर से केस डायरी प्रस्तुत की गई।
छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस जीपी सिंह ने अपने वकील किशोर भादुड़ी के माध्यम से रिट पिटीशन दायर कर मांग की थी कि उनके खिलाफ एसीबी और रायपुर सिटी कोतवाली थाने में जो मामले दर्ज किए गए हैं, उसकी जांच सीबीआई जैसी किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराइ जाए। उन्होंने अपनी इस याचिका में अंतरिम राहत की मांग करते हुए उनके खिलाफ चल रही जांच पर रोक की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने एक और याचिका दायर कर सरकार द्वारा अपने खिलाफ दायर किए गए राजद्रोह के केस को भी हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
 



Share

Leave a Reply