CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भारत व न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच के बाद रायपुर में एक और रोमांचकारी मुकाबला, आपस में भिड़ेंगे प्रेस क्लब और जनसंपर्क विभाग

भारत व न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच के बाद रायपुर में एक और रोमांचकारी मुकाबला, आपस में भिड़ेंगे प्रेस क्लब और जनसंपर्क विभाग
Share

 रायपुर। Cricket Match In Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी इन दिनों क्रिकेट के खुमार में डूबी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत व न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच के आयोजन के बाद राजधानी वासियों को आज एक और रोमांचकारी क्रिकेट मैच का मुकाबला देखने को मिलेगा।

सूचनाओं के संग्रह और योजनाओं के प्रचार प्रसार के कार्य में हमेशा साथ रहने वाले छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग के जाबांज और रायपुर प्रेस क्लब के धुरंधर एक दूसरे के आमने सामने होंगे। इनके बीच इस रोमांचकारी सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन राजधानी के सुभाष स्टेडियम में शाम चार बजे से दूधिया रोशनी में खेला जाएगा।

इस सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग एवं रायपुर प्रेस क्लब के द्वारा स्थानीय लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मैच देखने के लिए सुभाष स्टेडियम में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। ताकि अंतर्राष्ट्रीय मैच के बाद एक और बड़े क्रिकेट मैच के रोमांच का स्थानीय लोग लुत्फ उठा सकें।



Share

Leave a Reply