BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रिश्ता तय होने के बाद शादी से पहले युवक ने युवती से बनाया शारीरिक संबंध, फिर टालता रहा शादी, अपराध दर्ज

रिश्ता तय होने के बाद शादी से पहले युवक ने युवती से बनाया शारीरिक संबंध, फिर टालता रहा शादी, अपराध दर्ज
Share

कोरबा | विवाह के लिए सजातीय लड़की से रिश्ता तय होने के बाद उसे पारिवारिक पूजा के नाम पर होने वाले ससुराल लाया गया। इसके बाद लड़की से उसके होने वाले पति ने शारीरिक संबंध स्थापित किया। बाद में शादी की बात को टालते रहे। आखिरकार लड़की ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

जानकारी के मुताबिक चिरमिरी निवासी एक 17 वर्षीय लड़की की शादी उसके परिजनों ने कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर में बीते वर्ष अगस्त.सितंबर माह के दौरान तय की थी। लड़का. लड़की दोनों पक्ष में लड़की के बालिग होने के बाद शादी होने का करार हुआ। इधर नवंबर माह में लड़के के परिजनों ने पारिवारिक पूजा.पाठ के नाम पर लड़की को अपने घर बुलाया था जिसे लेकर होने वाला पति चिरमिरी से लिवा कर ग्राम दुल्लापुर पहुंचा था। यहां लड़की तीन दिन ठहरी थी। इस बीच पूजा.पाठ होने के बाद दूसरे दिन होने वाले पति ने यह कहकर कि शादी तो तुमसे करना ही है और नाबालिक लड़की से शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। लड़की ने दूसरे दिन ही लड़के के भाई और परिजन को इस बात की जानकारी दे दी। चूंकि शादी तो होना ही है, यह कहकर लड़के पक्ष ने मामले को तूल देने से रोक लिया। इधर लड़की अपने घर पहुंची और बीच में उसकी तबीयत खराब हुई तो कुछ भनक परिवार वालों को लगी। पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी तब लड़की पक्ष ने लड़के वालों से शादी करने के लिए कहा तो उन्होंने आज.कल पर बात टाला और बाद में फोन भी उठाना बन्द कर दिया। लड़की के परिजनों ने ग्राम दुल्लापुर आकर लड़के के परिवार वालों से बात की। पारिवारिक बैठक में भी कोई रास्ता नहीं निकला। काफी इंतजार करने और बात बन जाने की सभी उम्मीद खत्म होने के बाद लड़की ने अपने परिजनों के साथ चिरमिरी थाना पहुंचकर लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहां पर शून्य पर आरोपी युवक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को अग्रिम विवेचना कार्यवाही के लिए पसान थाना प्रेषित कर दिया गया। पसान पुलिस ने आरोपी महेंद्र यादव के विरुद्ध धारा 376 एवं घटना के वक्त लड़की के नाबालिग होने के कारण पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत शून्य पर दर्ज अपराध को यहां नंबरी पर कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 
 


Share

Leave a Reply