CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आधुनिक जीवन में तनाव से बचने अग्रसेन महाविद्यालय ने किया कार्यशाला का आयोजन

आधुनिक जीवन में तनाव से बचने अग्रसेन महाविद्यालय ने किया कार्यशाला का आयोजन
Share

 रायपुर। आज के अस्त-व्यस्त जीवन में तनाव सभी की दैनिक जीवन का हिस्सा बन चूका है इस विषय पर अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना ने  तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस संगोष्ठी में प्राकृतिक चिकित्सक डॉ नीलम नागवानी ने तनाव से बचने के उपायों पर जानकारी देते हुए बताया कि तनाव के कारण कोई भी व्यक्ति अनेक घातक बीमारियों का शिकार हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि निर्णय नहीं लेने की स्थिति और परीक्षा  के अलावा अपनी अपेक्षाएं पूरी नहीं होने पर तनाव बढ़ता है।  आज के समय में तनाव एक जटिल समस्या बन गई है।  इससे बचना आवश्यक है. उन्होंने तनाव से बचने के लिए गहरे श्वास का अभ्यास भी कराया। 

महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने इस आयोजन को युवाओं के लिए ख़ास तौर पर उपयोगी बताया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि आज के अस्त-व्यस्त जीवन में तनाव सभी की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है इससे बचना आवश्यक है।  आज के माहौल में तनाव के कारण अनेक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है जो कि बहुत ही जानलेवा हो सकती हैं।  महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने  कहा कि तनाव से बचने ने लिए लोगों को जागरूक बनाने की आवश्यकता है।  इस कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस प्रभारी प्रो. दीपिका अवधिया ने किया।  इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।   



Share

Leave a Reply