BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच हुआ समझौता, उम्मीदवारों के नाम किए गए तय

व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच हुआ समझौता, उम्मीदवारों के नाम किए गए तय
Share

 रायपुर। व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच चेंबर चुनाव को लेकर तीन दिन पहले समझौता हुआ। इस संबंध में व्यापारी एकता पैनल के प्रमुख श्री राजेश वासवानी ने जानकारी दी। उनके अनुसार, दोनों पैनल के वरिष्ठ सदस्यों के बीच हुई विचार-विमर्श और वरिष्ठजनों की मध्यस्थता से यह सहमति बनी।

समझौते के तहत, व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में श्री सतीश थौरानी (अध्यक्ष), श्री अजय भसीन (महामंत्री) और श्री नितेश बरडिया (कोषाध्यक्ष) का नाम तय किया गया। ये तीनों प्रत्याशी जय व्यापार पैनल से अपना नामांकन पत्र भरेंगे। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति मिल गई है, ताकि व्यापारी समाज में एकजुटता का सकारात्मक संदेश भेजा जा सके

इसके अतिरिक्त, अन्य निर्वाचित और मनोनीत पदाधिकारी तथा जिलों के पदाधिकारियों का चयन गुण-दोष के आधार पर दोनों पैनल से किया जाएगा। दोनों पैनल की सक्रियता से व्यापारी समुदाय की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जिससे चेंबर को नई ऊंचाई प्राप्त हो सके।

राजेश वासवानी ने कहा, “यह समझौता दोनों पैनल के बीच सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है और व्यापारी समाज के हित में काम करेगा।”



Share

Leave a Reply