45 दिनों की लंबी लड़ाई के बाद कोरोना को हराकर घर लौटी 67 वर्षीय महिला, एम्स रायपुर ने ट्वीट कर दी जानकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एम्स रायपुर में भर्ती कोरोना पॉजीटिव एक 67 वर्षीय महिला 45 दिनों तक कोरोना से लंबी लड़ाई लडऩे के बाद जीतकर आज अपने परिवार के पास वापस लौटी। एम्स प्रबंधन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
एम्स प्रबंधन ने ट्वीट में लिखा है कि एम्स रायपुर में कोरोना पॉजीटिव एक 67 वर्षीय महिला पिछले 45 दिनों से कोरोना से लड़ाई लड़ रही थी। आखिरकार वृद्ध महिला ने कोरोना को मात देकर आज अपने घर लौट गयी और अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रह रही है।
A 67 year old female patient suffering from CKD fights back against all odds and defeats COVID-19 at AIIMS, Raipur. Almost 45 days continuous struggle against coronavirus leads to her successful recovery and discharge. Now, she is happily living with her family.#CoronaWarriors
— AIIMS, Raipur, CG???? (@aiims_rpr) August 8, 2020




