एम्स रायपुर के आउटसोर्स हॉस्पिटल अटेंडेंट अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर, जाने क्या है इनके हड़ताल में बैठने का कारण
रायपुर | राजधानी रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में आउटसोर्स कर्मचारी अस्पताल परिचारक एम्स रायपुर द्वारा विगत 1 जनवरी 2022 से छ: सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं | आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा जो मांगे हैं वो इस प्रकार है-
1. वेतन वृद्धि
2. समय परिवर्तन
3. बोनस प्रावधान
4. ड्यूटी के दौरान क्षतिग्रस्त होने पर प्राथमिक उपचार
5. अधिकारी द्वारा कर्मचारियों के ऊपर अभद्र व्यवहार
6. अचानक ड्यूटी परिवर्तन (भेदभाव तरीके से)
अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा एम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है | आपको बता दें कि एम्स रायपुर आउटसोर्स हॉस्पिटल अटेंडेंट कोविड-19 के भयावह संकट के समय अपने घर परिवार को छोड़कर अपनी जान की परवाह न करके अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। 160 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं |




