CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सीने में घुसा एयरगन का छर्रा , बाल-बाल बचा युवक

सीने में घुसा एयरगन का छर्रा , बाल-बाल बचा युवक
Share

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ में एक व्यक्ति के सीने में एयर गन के छर्रा घुस गया। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सीने से छर्रा निकाल दिया है।

दरसल दो दिन पहले देवरबोड के रहने वाले हरिचंद को एयरगन से अचानक उनके सीने में गोली लग गई। जिसके बाद दर्द से कहराते हरिचंद को उसके परिजन दक्ष हॉस्पिटल लाए और चेकअप कराया। डॉक्टरों की चेकअप व एक्सरे से पता चलाकि उनके बाएं सीने में एयरगन का छर्रा धंसा हुआ है। डॉक्टर ने जब परिजनों से पूछा कि गोली कैसी लगी, तो परिजन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिस पर बिलाईगढ़ थाना को सूचित किया गया।

वहीं दक्ष हॉस्पिटल के डायरेक्टर ओंकार जायसवाल ने हरिचंद के शरीर से सर्जरी कर गोली निकालने डॉक्टर देवेश वर्मा के साथ डॉक्टरों की एक टीम बनाई। 1 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद हरिचंद के शरीर से सफलता पूर्वक छर्रा बाहर निकाला। हालाँकि ऑपरेशन के बाद हरिचंद की हालात में धीरे-धीरे सुधार आने की बात जरूर कह रही है और अनुमान लगाया जा रहा कि 12 घंटे बाद उनके हालात सामान्य हो जाएंगे।

इधर मीडिया की टीम ने हरिचंद के परिजनों से उनको गोली लगने की जानकारी लेनी चाही, लेकिन परिजन को संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे और मीडिया के सामने आने से कतरा रहे हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर हरिचंद के शरीर से गोली निकालने में कामयाबी हासिल कर ली है।

 



Share

Leave a Reply