BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद भी अजीत जोगी की हालत नाजुक, जाने पूरी खबर

चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद भी अजीत जोगी की हालत नाजुक, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर | पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत आज भी गंभीर बनी हुई है। सोमवार को श्री जोगी के ब्लड प्रेशर व हार्ट रेट में काफी उतार-चढ़ाव आ रहा था, जिसे चिकित्सकों ने अथक प्रयास के बाद काबू में कर लिया। 

अजीत जोगी के लिए जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि श्री जोगी की हालत आज भी नाजुक बनी हुई है। सोमवार को श्री जोगी का ब्लड प्रेशर व हार्ट रेट काफी बदल गया था। लगातार ब्लड प्रेशर के उतार-चढ़ाव व हार्ट रेट में आए बदलाव ने चिकित्सकों को परेशान कर दिया था। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद आखिरकार उनका बीपी नार्मल हुआ और हार्ट रेट भी धीरे-धीरे सामान्य हो गया। उन्हें वर्तमान में वेंटीलेटर के माध्यम से कृत्रिम सांस दी जा रही है। उनकी यूरिन आउटपुट नियंत्रित है। ज्ञात हो कि श्री जोगी के स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सकों की टीम लगातार देश-विदेश के चिकित्सकों से सलाह ले रहे हैं। वर्तमान में चल रहे उनके उपचार को निरंतर रखा गया है और उनकी स्थिति में सुधार आते ही मेडिकल प्रोटोकॉल बदला जाएगा। बहरहाल उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई है।
 


Share

Leave a Reply