BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अजीत जोगी की हालत नाजुक : बे्रन स्टेम में गतिविधि होने पर आगे ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल होगा तय

अजीत जोगी की हालत नाजुक : बे्रन स्टेम में गतिविधि होने पर आगे ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल होगा तय
Share

रायपुर | पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत नाजुक ही बनी हुई है। अब तक के उपचार के बाद भी उनके स्वास्थ्य पर कोई विशेष अंतर नहीं आया है, इस बात को लेकर उनका उपचार कर रहे चिकित्सक चिंतित हैं। 

आज सुबह अस्पताल से जारी मेडिकल बुलेटिनन में बताया गया कि श्री जोगी 9 मई को अस्पताल लाए गए हैं। इसी दिन से वे रस्टिपरेटरी अरेस्ट और कार्डियक अरेस्ट होने के बाद अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती हैं। इसी दिन से वे लगातर कोमा में चल रहे हैं। उन्हें वेंटीलेटर से सांस दी जा रही है, उनका हृदय, ब्लड प्रेशर औरर यूरिन आउटपुट नियंत्रित है। कल 15 मई को अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डा. छत्रपाल सिंह साहू औरर डा. विवेक त्रिपाी के अलावा न्यूरोलॉजिस्ट डा. संजय शर्मा, डा. नचिकेत दीक्षित ने अजीत जोगी के मस्तिष्क का परीक्षण किया था। डाक्टरों की टीम ने सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट विभाग के प्रमुख डा. विजय कुमार शर्मा से टेली कान्फे्रंसिंग के माध्यम से श्री जोगी के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस टेली कॉन्फे्रंसिंग  में श्री जोगी की पत्नी डा. रेणु जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी भी शामिल हुए। विस्तृत चर्चा उपरांत सभी डाक्टरों का अभिमत है कि जो सपोर्टिव ट्रीटमेंट श्री जोगी को अभी दिया जा रहा है, उसे जारी रखा जाए औरउनके मस्तिष्क सहित अन्य अंगो पर लगातार नजर रखी जाए। इस दौरान यदि उनके बे्रन स्टेम में कुछ अर्थपूर्ण गतिविधि देखने को मिलती है तब उस स्थिति के अनुसार आगे के ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल पर निर्णय लिया जाएगा। श्री जोगी की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। 
 


Share

Leave a Reply