CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Akash Sharma बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, आशीष और मानस को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, सीएम बघेल ने दी बधाई

Akash Sharma बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, आशीष और मानस को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, सीएम बघेल ने दी बधाई
Share

 रायपुर। आकाश शर्मा आधिकारिक तौर पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.आकाश शर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति प्रमाण पत्र मिल गया है. वहीं आशीष अवस्थी और मानस पांडेय उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किए गए हैं और इनको भी निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र मिला है. बता दें कि आकाश शर्मा राज्य एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.अब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

यूथ बिग्रेड की जिम्मेदारी 

कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने ट्वीट किया,’छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आकाश शर्मा जी, उपाध्यक्ष पद पर आशीष अवस्थी जी एवं मानस पांडे जी को निर्वाचित होने की अशेष शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज और भी मजबूत होगी. आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं.’ बता दें कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास ने आकाश शर्मा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की यूथ बिग्रेड की जिम्मेदारी सौंपी है।

CM बघेल ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नव नियुक्त सीजी युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा को शुभकामनाएं दीं और उन्होंने कहा कि आकाश शर्मा के नेतृत्व में राज्य में युवाओं के नए नेतृत्व का विकास होगा. उन्होंने ट्वीट किया, ‘संघर्षशील एवं ऊर्जावान श्री आकाश शर्मा को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं.आपके नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं का नया नेतृत्व विकसित होगा, युवाओं के मुद्दे बुलंद होंगे ऐसी आशा करता हूं.’ साथ ही उन्होंने नवनियुक्त उपाध्यक्षों  और छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कौन हैं आकाश शर्मा?

आकाश शर्मा लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय थे और वे कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े थे.वह एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसी वर्ष वो युवा कांग्रेस में आए हैं. बता दें कि युवा कांग्रेस के चुनाव में आकाश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशीष अवस्थी को साढ़े चार लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया था. जिसके बाद इंटरव्यू के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।



Share

Leave a Reply