अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर पश्चिम भाग ने बांटा मास्क एवं सैनिटाइजर
रायपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर पश्चिम भाग द्वारा कोरोना वायरस नामक महामारी से लड़ने के लिए विभिन्न स्थानों में मास्क एवं सैनिटाइजर बांटा गया। जिसमें पश्चिम भाग उपाध्यक्ष अजय शादीजा ने बताया कि विधार्थी परिषद द्वारा अन्य स्थानों पर भी मास्क, सैनिटाइजर एवं भोजन की व्यवस्था जरूरतमंदों को कराई जा रही है। जिसमें प्रमुख रूप से रायपुर पश्चिम भाग उपाध्यक्ष- अजय शादीजा एवं विघालय प्रमुख- सौरभ शुक्ला एवं पारस पाटकर, अभिनव पांडे, भुपेंद्र जगत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




