CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में शराब की लत ने ले ली 6 और की जान! अल्कोहल युक्त सिरप पीने से 6 युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में शराब की लत ने ले ली 6 और की जान! अल्कोहल युक्त सिरप पीने से 6 युवकों की मौत
Share

बिलासपुर, शराब की लत ने फिर 6 लोगों की जान ले ली। दरअसल बिलासपुर में अल्कोहल युक्त सिरप पीने से 6 लोगों की मौत हो गई। पीने के कुछ घंटे बाद ही दो की मौत हो गई। वहीं आज उपचार के दौरान चार युवकों की मौत हो गई।
सभी युवकों का उपचार सिम्स अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी के कोरमी गांव के 6 युवक की मौत एल्कोहल युक्त सिरप पीने से हो गई। ये सभी युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक बात में सामने आई है कि शराब नहीं मिलने से सिरप पी ली।
वहीं एक-एक कर सभी की मौत हो गई। 6 युवकों की मौत के मामला सामने आने से हड़कंप मच। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सिरप का अधिक डोज सेवन करने से युवकों की मौत हो गई। बताया कि युवकों ने खांसी के इलाज में ली जाने वाली होम्योपैथिक सिरप ड्रोसेरा पीने से मौत हुई है।
 



Share

Leave a Reply