CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Weather Update : छत्तीसगढ़ में जारी हुआ अलर्ट, आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में हो सकती है वर्षा और ओलावृष्टि

Weather Update : छत्तीसगढ़ में जारी हुआ अलर्ट, आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में हो सकती है वर्षा और ओलावृष्टि
Share

रायपुर | मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में शनिवार को भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। पाकिस्तान के ऊपर बने एक सिस्टम से राजस्थान में एक चक्रवाती घेरा बना है। यह पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अरब सागर से नमी आ रही है। वहीं मध्य भारत में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। ऐसे में 8 जनवरी को भी एक-दो स्थानों पर बेहद हल्की बारिश होने का अनुमान है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मध्य पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ स्थित है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तानी इलाके में ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके कारण अरब सागर से बहुत अधिक नमी आ रही है। निम्न स्तर पर ही मध्य भारत में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से मौसम बदल रहा है।

8 जनवरी को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 9 से 11 जनवरी को प्रदेश के मध्य और उत्तर क्षेत्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। 11 जनवरी को एक-दो जगहों पर विपरीत हवाओं के टकराने से ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश होगी तो अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में बहुत परिवर्तन नहीं होगा।

शुक्रवार को सक्रिय हुआ यह मौसमी तंत्र
पश्चिमी विक्षोभ और उससे बना मौसमी तंत्र शुक्रवार को सक्रिय हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि 7 जनवरी को दक्षिण अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना था। उसके साथ ही पाकिस्तान और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में चक्रवाती घेरा सक्रिय हो गया। अब यह पूर्व की ओर बढ़ रहा है।

प्रशासन के लिए जारी हुई चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रशासन को चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि 9, 10 और 11 जनवरी को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।



Share

Leave a Reply