BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पहलगाम हमले के शोक में छत्तीसगढ़ में भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित, दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पदाधिकारी

पहलगाम हमले के शोक में छत्तीसगढ़ में भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित, दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पदाधिकारी
Share

 रायपुर: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में धर्म पूछकर किए गए भीषण नरसंहार 26 पर्यटकों की हृदय विदारक मृत्यु पर गहन शोक-संवेदना व्यक्त की है। भाजपा ने इस हमले के शोक में अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को आहूत डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा और विचार गोष्ठी के साथ ही आगामी 25 अप्रैल को वक्फ बोर्ड सुधार कानून जनजागरण अभियान के निमित्त होने वाली कार्यशाला स्थगित हुई है। सभा में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक मुख्य वक्ता थे वहां केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। 25 अप्रैल को एक कार्यशाला में मार्गदर्शन करने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम आने वाले थे उसे भी स्थगित किया गया है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित सभी पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यक्रम व प्रवास स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री देव व भाजपा पदाधिकारी कल 24 अप्रैल को राजधानी में समता कॉलोनी निवासी कारोबारी दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में शिरकत कर स्व. मीरानिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्व. मीरानिया की पहलगाम आतंकी हमले में मृत्यु हुई है।



Share

Leave a Reply