BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने की दोबारा वोटिंग की मांग, मस्तूरी SDM कार्यालय का किया घेराव

पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने की दोबारा वोटिंग की मांग, मस्तूरी SDM कार्यालय का किया घेराव
Share

 बिलासपुर: बिलासपुर के मस्तूरी में पंचायत चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गतौरा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए मस्तूरी एसडीएम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान के दौरान अनियमितताएं हुई हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुनः मतदान कराने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी कर कुछ प्रत्याशियों को जानबूझकर फायदा पहुंचाया गया है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हुई है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है और क्या ग्रामीणों की मांगों पर कोई निर्णय लिया जाता है..????



Share

Leave a Reply