दूसरे की जमीन पर छल पूर्वक किया कब्जा, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर | दूसरे की रजिस्ट्री जमीन को छल पूर्वक ले आउट पास करा कब्जा कर लेने की रिपोर्ट पर आमानाका पुलिस ने जांच के बाद धारा 420,34 के तहत चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में बीती रात पकड़ाए सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पूरा खुलासा, देखें विडियो
मिली जानकारी के अनुसार ओम ट्रेव्लस शांति चौक लाखेनगर पुरानी बस्ती रायपुर निवासी संतोष शर्मा 40 वर्ष पिता जेपी शर्मा की रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि टाटीबंद चौक स्थित पहन 303/54 खसरा नंबर 55/1 रक्बा 0.045 हेक्टेयर भूमि जो फलेन्द्र चंद्राकर व विपिन चंद्राकर के संयुक्त भूमि को अपना बताकर ले आउट पास कराकर 16 दिसंबर 2016 को अवैध कब्जा कर कुम्हारी फोरलेन पर भव्य प्रवेश द्वारा बनाया गया ।
पढ़ें : राजधानी के राजातालाब स्थित मकान में जुआ खेलते 09 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
केडिया बिजनेस पार्क का प्रवेश द्वारा रोड़ रास्ता व व्यवसायिक परिसर छल पूर्वक बनाकर शासन को गुमराह कर धोखाधड़ी करने की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद प्रकाश केडिय़ा आयु 68 वर्ष व मंजू केडिया के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




